कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ा सियासी घमासान, सिद्धारमैया के करीबी नेताओं पर गाज गिरने के संकेत
कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी विवाद गहरा गया है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और SDPI से संबंधों के आरोप लगे हैं. आलाकमान सख्त रुख में है और कई नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है.
ADVERTISEMENT

Karnataka politics
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के भीतर खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगने के बाद आलाकमान सख्त रुख में दिखाई दे रहा है. सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.