कर्नाटक विधानसभा चुनाव का सटीक सर्वे करने वाले ने अब दिया लोकसभा का आंकड़ा, BJP को भारी नुकसान

कर्नाटक के लिए आए eedina.com के लेटेस्ट ओपिनियन पोल के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश की 28 लोकसभा सीटों में से प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को 13 से 18 सीटें

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Karnataka Loksabha Election: देश में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू हो रहे है. इस बीच सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी है. पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होने है उनके लिए आज शाम 6 बजे प्रचार थम जाएगा. चुनाव से पहले जनता के मन में ये उत्सुकता बनी हुई है कि, कौन सी पार्टी जीत रही है. इसके लिए रोज नए ओपिनियन पोल पोल भी आ रहे है. ऐसे ही कर्नाटक के लोकसभा चुनाव के लिए सर्वे एजेंसी https://eedina.com/ ने एक लेटेस्ट सर्वे जारी किया है. इस सर्वे में प्रदेश में बीजेपी को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है वहीं कांग्रेस-INDIA को जबर्दस्त फायदा मिलता नजर आ रहा है.