live blog active
लाइव

Karnataka Political Crisis Live: कर्नाटक में CM सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान!

Karnataka Political Crisis: कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हैं. इस बीच अब सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट मंत्रियों के सामने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. हर बड़े अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

ADVERTISEMENT

Karnataka Political Crisis Live
Karnataka Political Crisis Live
google news

Karnataka Siddaramaiah Resignation: कर्नाटक की राजनीति में इस समय बहुत बड़ा सत्ता नेतृत्व परिवर्तन तेज हैं. सूत्रों की मुताबिक, र, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रियों के बीच अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. ऐसे में कर्नाटक की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

  • 11:14 AM • 28 May 2026

    Karnataka Politics Live Updates: CM सिद्धारमैया मीटिंग में मंत्रियों बता रहे हैं पिछले 3 सालों के काम की जानकारी

    Karnataka Siddaramaiah Resignation : कर्नाटक में चल रही राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मीटिंग में कैबिनेट सहयोगियों के साथ राज्य की वित्तीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मंत्रियों को बताया कि पिछले तीन वर्षों में सरकार ने किस तरह काम किया, गारंटी योजनाओं को कैसे लागू किया गया और आर्थिक चुनौतियों के बीच वित्तीय प्रबंधन कैसे संभाला गया. बैठक के दौरान सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के असर पर भी चर्चा हुई.

     

  • 10:54 AM • 28 May 2026

    Karnataka Political Crisis Live Updates: सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान

    Karnataka Siddaramaiah Resignation: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रियों के बीच अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. हालांकि प्रदेश में फिलहाल राज्यपाल मौजूद नहीं हैं, इसके बावजूद मुख्यमंत्री पद छोड़ने की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इस घटनाक्रम के बाद कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें और मजबूत हो गई हैं.

  • 10:37 AM • 28 May 2026

    Karnataka Political Crisis Live Updates: ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार गले मिले, छुए सीएम के पैर

    Karnataka Siddaramaiah Resignation : कर्नाटक में जारी सियासी चर्चाओं के बीच बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया है. 



     

  • 10:24 AM • 28 May 2026

    Karnataka Political Crisis Live Updates: सिद्धारमैया के इस्तीफे पर मंत्री जी परमेश्वर ने कहा - बस इंतजार कीजिए

    Karnataka Siddaramaiah Resignation : कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलों के बीच राज्य के मंत्री जी. परमेश्वर का बड़ा बयान सामने आया है. बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए कहा जाता है तो इसका जमीनी असर क्या होगा, इस पर परमेश्वर ने कहा, ''बस इंतजार कीजिए और देखिए.''

     

  • 10:19 AM • 28 May 2026

    Karnataka Political Crisis Live Updates: सिद्धारमैया पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने हाईकमान को लेकर कही ये बात

    Karnataka Siddaramaiah Resignation : कर्नाटक के नेतृत्व परिवर्तन पर सस्पेंस  के बीच महाराष्ट्र से कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा बयान सामने आया है. नागपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया कांग्रेस के सीनियर नेता हैं और उन्होंने पार्टी के लिए कई अहम योगदान दिए हैं. उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर भी अच्छा काम किया है. वडेट्टीवार ने कहा कि इस समय अगर युवा नेतृत्व को मौका दिया जाता है और सीनियर नेताओं को किसी दूसरी जिम्मेदारी में काम करने का अवसर मिलता है तो ये अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान कोई भी फैसला लेने से पहले पूरी तरह सोच-विचार करता है.

     

  • 10:14 AM • 28 May 2026

    Karnataka Siddaramaiah Resignation: सिद्धारमैया इस्तीफे से करेंगे ये काम... जी परमेश्वर ने किया खुलासा

    Karnataka Political Crisis Live Updates: कर्नाटक में सीएम ब सियासत के बीच मंत्री जी. परमेश्वर के बयान ने सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं को और तेज कर दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सभी मंत्रियों को नाश्ते पर बुलाया है और इस्तीफा देने से पहले वे सभी मंत्रियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं. परमेश्वर ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सिद्धारमैया को दिल्ली में कोई नई जिम्मेदारी या पद ऑफर किया गया है. उन्होंने साफ कहा कि इस तरह का फैसला पूरी तरह कांग्रेस हाईकमान पर निर्भर करता है.