Karnatka Politics Breaking: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन लेकर बड़ा अपडेट: सीएम सिद्धारमैया को दिल्ली बुलाने की तैयारी- सूत्र
Karnataka Politics Breaking News: कर्नाटक में बड़े फेरबदल की तैयारी! सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को राज्यसभा के रास्ते दिल्ली बुलाने का दिया बड़ा ऑफर...तो क्या अब डीके शिवकुमार होंगे अगले मुख्यमंत्री?
ADVERTISEMENT

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सुगबुगाहट तेज.
कर्नाटक की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. आधिकारिक तौर पर भले ही कांग्रेस पार्टी यह दावा कर रही हो कि राज्य के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है और दिल्ली में हुई बैठक केवल आगामी राज्यसभा चुनावों के मद्देनजर सीमित है, लेकिन कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने एक बड़ा और विस्फोटक दावा किया है.