'कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं...' अरधति रॉय पर UAPA के तहत चलेगा केस, LG ने दी मंजूरी

सुशील पंडित ने अरुंधति पर आरोप लगाया कि कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कई अन्यय वक्ताओं सहित अपने भाषण से सार्वजनिक शांति और सुरक्षा को खतरे में डाला.रॉय पर आरोप है कि उन्होंने कश्मीर को भारत से अलग बताया था. उस पर भारत ने सशस्त्र बलों से कब्जा किया हुआ है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Arundhati roy: लेखिका अरुंधति रॉय और कश्मीर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के अंतराष्ट्रीय कानून के पूर्व प्रोफेसर डॉ शेख शौकत हुसैन के खिलाफ 14 साल पुराने मामले में UAPA की धारा 45(1) के तहत मुकदमा चलाया जाएगा. उनके खिलाफ केस को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी दी है. 21 अक्टूबर 2010 को दिल्ली के कोपरनिकस रोड स्थित LTG ऑडिटोरियम में आजादी-द ओनली वे नाम से एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था, जिसमें अरुंधति और डॉ शेख भी पहुंचे थे. दोनों के ऊपर भड़काऊ भाषण देने और कश्मीर को भारत से अलग बताए जाने के आरोप हैं. सुशील पंडित जो एक सोशल एक्टिविस्ट हैं उन्होंने दोनों के ऊपर 27 नवंबर 2010 को FIR दर्ज कराई थी.