नहीं पता, जेल में रहूंगा या बाहर… ED के सामने तो नहीं गए केजरीवाल पर सिंगरौली पहुंच ये बोले

BJP नेता धमकी दे रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे. केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर लोगे, केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे, हजारों-लाखों केजरीवालों को कैसे गिरफ्तार करोगे.

ADVERTISEMENT

Arvind Kejriwal News, ED
Arvind Kejriwal News, ED
Google CTA

News Tak: आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले को लेकर जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज यानी 2 नवंबर को केजरीवाल को तलब किया था. वह ED के सामने हाजिर नहीं हुए और मध्य प्रदेश(MP) विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिंगरौली में प्रचार के लिए चले गए. सिंगरौली में केजरीवाल ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा.उन्होंने कहा कि ‘जिस दिन चुनाव के नतीजे आएंगे मुझे पता नहीं कि मैं जेल में रहूंगा या बाहर?’