स्वाति मालिवाल को राज्यसभा भेजेंगे केजरीवाल, वेश्यावृत्ति के खिलाफ लड़ाई के लिए हैं मशहूर
स्वाती मालिवाल दिल्ली के जीबी रोड में चलने वाले वेश्यावृत्ति के धंधे के खिलाफ लंबे समय से लड़ाई लड़ रही हैं. वहीं दिल्ली में मसाज पार्लरों की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति को उजागर करने में भी मालिवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
ADVERTISEMENT

Swati Maliwal
Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पार्टी की तरफ से दिल्ली से राज्यसभा में भेजे जाने वाले सदस्यों की घोषणा की है. सदस्यों की सूची में दो नाम तो पहले वाले ही हैं, लेकिन एक नया नाम सामने आया है. ये नाम है दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल का. AAP ने स्वाती मालिवाल को पार्टी की ओर से राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किया है. पार्टी की इस घोषणा के बाद मालिवाल का राज्यसभा जाना तय हो गया है. आइए आपको बताते हैं कौन हैं स्वाती मालिवाल .