Keralam Assembly Election 2026: केरलम के लिए बीजेपी ने 47 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, नेमोम से चुनाव लड़ेंगे राजीव चंद्रशेखर

Keralam Assembly Election 2026: भारतीय जनता पार्टी ने केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में राजीव चंद्रशेखर को नेमोम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. राज्य की 140 सीटों पर 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होना है. उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही केरल की सियासत में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. जानें कौन कहां से लड़ रहा चुनाव.

ADVERTISEMENT

BJP Candidate List Keralam
BJP Candidate List Keralam
google news

BJP Candidate List for Keralam Assembly Election: रविवार 15 मार्च को विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद केरल समेत 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में राजनीतिक पारा हाई हो गया है. केरल की 140 सीटों पर 9 अप्रैल को सिंगल फेज में चुनाव होने वाले है. इसी सरगर्मी के बीच भाजपा ने राज्य के 47 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट के मुताबिक राजीव चंद्रशेखर नेमोम सीट से चुनाव लड़ेंगे.