Shesh Bharat: चुनावी फंड से नेताओं ने खरीदी कारें और चुकाए पुराने लोन? केरल बीजेपी में 80 करोड़ के हेरफेर पर मचा बवाल
केरल विधानसभा चुनाव में 3 सीटें जीतकर इतिहास रचने वाली बीजेपी के अंदर 400 करोड़ रुपये के चुनावी बजट में से 80 करोड़ रुपये के महा-घोटाले का विस्फोट हुआ है. नेताओं द्वारा फर्जी बिल, 'घोस्ट कार' और हेलीकॉप्टर बुकिंग के जरिए कमीशनखोरी का आरोप है। प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने इस पर आंतरिक जांच बिठा दी है.
ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
अयोध्या के राम मंदिर में चोरी का बवाल अभी थमा नहीं कि केरल बीजेपी से आ रही घोटाले की खबरों ने बीजेपी हाईकमान को हैरान कर दिया है. केरल में 4 मई को चुनाव के नतीजे आए. चुनाव में बहुत सारा पैसा आता है लेकिन हिसाब-किताब चुनाव खत्म होने के बाद होता है. केरल बीजेपी में जब यही हिसाब-किताब शुरू हुआ तो सामने आया बड़ा घोटाला. इतना बड़ा घोटाला कि केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने इंटरनल जांच बिठा दी है और जांच के घेरे में केरल बीजेपी के पदाधिकारी (ऑफिस बियरर्स) हैं. चर्चा है कि जो कुछ सामने आया है, वह केवल 'टिप ऑफ द आइसबर्ग' (Only the tip of the iceberg) है. मतलब बहुत छोटा मामला सामने आया है, आगे कुछ और बड़ा सामने आ सकता है.
