Shesh Bharat: केरल की लेडी सिंघम आर श्रीलेखा और BJP में तकरार? PM मोदी के मंच पर जो हुआ उसने सबको चौंकाया!

Shesh Bharat: केरल में बीजेपी नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी आर श्रीलेखा मेयर पद न मिलने और पीएम मोदी की रैली में उनसे मुलाकात न होने के बाद चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ा तो उन्होंने प्रोटोकॉल का हवाला देकर सफाई दी.

ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat
google news

Shesh Bharat: केरल में विधानसभा चुनाव से पहले लोकल बॉडीज इलेक्शन में कांग्रेस अलायंस यूडीएफ की जीत हुई. लेफ्ट अलायंस एलडीएफ की हार हुई. लेकिन सबसे ज्यादा नाची बीजेपी. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के नगर निगम चुनाव में जीत ने बीजेपी को जोश से भर दिया. केरल की पहली महिला आईपीएस और डीजीपी रैंक की ऑफिसर आर श्रीलेखा ने राजनीति में कदम रखा. बीजेपी ज्वाइन की. तिरुवनंतपुरम चुनाव में बीजेपी की फेस बनी. माना जा रहा था कि चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद श्रीलेखा ही मेयर बनेंगी. बीजेपी के तिरुवनंतपुरम चुनाव में जीतते ही बड़ा खेल हो गया.