केरलम के सीएम को लेकर सस्पेंस खत्म, वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री...केसी वेणुगोपाल का पत्ता साफ!
Kerala CM News: केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है. कांग्रेस ने बड़ा ऐलान करते हुए वीडी सतीशन को नया मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है. वहीं केसी वेणुगोपाल की दावेदारी खत्म मानी जा रही है. जानिए कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा गया.
ADVERTISEMENT

Kerala CM News
केरलम में पिछले कुछ दिनों से चल रहे मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस पूरी खत्म हो गया है. कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि वीडी सतीशन केरलम के अगले CM होंगे. इस ऐलान के साथ ही पिछले 10 दिनों से चल रहे अलग-अलग नामों की चर्चा पर अब विराम लग गया है. सतीशन के चुने जाने के बाद साफ हो गया है कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का पत्ता कट गया है. दरअसल कांग्रेस सीएम को लेकर केरलम के नए मुख्यमंत्री को लेकर केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्नीथला का नाम चल रहा था लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने सतीशन के नाम पर मुहर लगाई है.