Shesh Bharat: मास्टरस्ट्रोक! PM श्री योजना मानकर भी खेल गए वीडी सतीशन, ₹1400 करोड़ का फंड भी मिला और केंद्र के हाथ भी

केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सूबे का 1400 करोड़ का शिक्षा फंड बचाने के लिए 'PM श्री' योजना को मंजूरी तो दे दी, लेकिन स्कूलों के चयन और सिलेबस का कंट्रोल अपने पास रखकर केंद्र का दखल रोक दिया.

ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat
Google CTA

केरल में लेफ्ट की सरकार जाने के बाद ऐसा राजनीतिक खेला हुआ है, जिसने तिरुवनंतपुरम से लेकर दिल्ली तक सबको हैरान कर दिया. चूंकि दक्षिण के राज्यों में बीजेपी की सरकारें नहीं हैं इसलिए लाख कोशिशों के बाद भी पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना 'PM SHRI' यानी पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया दक्षिण के सारे राज्यों में लागू नहीं हो पा रही है. लेफ्ट के सीएम पिनाराई विजयन पहले तो बहुत लड़े केंद्र सरकार से लेकिन फिर पैसों के लिए चुपके से घुटने टेकते हुए हामी भर दी कि पीएम श्री योजना केरल में लागू कर देंगे.