Shesh Bharat: रेवंत रेड्डी बने कांग्रेस के 'संकटमोचक', केरल मेनिफेस्टो में दिखा तेलंगाना का दम
केरल चुनाव 2026 में कांग्रेस ने राहुल गांधी की गैरमौजूदगी में रेवंत रेड्डी को आगे कर नई रणनीति अपनाई है. 5+1 गारंटी, महिलाओं के लिए योजनाएं और 25 लाख स्वास्थ्य बीमा जैसे वादों से पार्टी चुनावी मुकाबले को तेज करने की कोशिश कर रही है.
ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Kerala Election: देश में कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए केरल जितना बड़ा राज्य और कोई नहीं. सरकारें तो कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल में भी हैं लेकिन केरल ही वो राज्य है जिसमें कांग्रेस के सबसे खराब समय में गांधी परिवार और पार्टी का पूरा साथ दिया. 2019 के चुनाव में जब राहुल अमेठी से हारे तो वायनाड ने उन्हें संसद पहुंचाया. जब राहुल ने यूपी की राजनीति के लिए रायबरेली सीट चुनी तो वायनाड ने प्रियंका गांधी का पॉलिटिकल डेब्यू कराया. 2019 और 2014 के चुनावों में भी कांग्रेस ने जितनी बड़ी कामयाबी केरल से जीती उतने किसी और राज्य से नहीं.