Kerala Election 2026: केरल की 50 सीटों पर बड़ा खेल, ईरान-इजरायल जंग ऐसे बिगाड़ेगी चुनावी समीकरण!

Kerala Election 2026: केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान है, लेकिन खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के तनाव ने चुनाव का गणित बिगाड़ दिया है. हवाई टिकटों के बढ़ते दाम और जॉब संकट के कारण लाखों NRI वोटर्स केरल नहीं लौट पा रहे हैं. इसका सीधा असर मालाबार की 50 सीटों और कम मार्जिन वाले चुनावी नतीजों पर पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

Kerala Election 2026
Kerala Election 2026
google news

Kerala Election 2026: केरल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन इस बार चुनावी मैदान की हलचल सात समंदर पार खाड़ी देशों (Gulf) के हालातों से प्रभावित होती दिख रही है. ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति ने केरल की कई सीटों पर सियासी समीकरणों को उलझा दिया है. दरअसल, बड़ी संख्या में मलयाली लोग खाड़ी देशों में रहते हैं, जिनका इस बार मतदान के लिए केरल आना मुश्किल लग रहा है.