Kerala election 2026 survey: पिनाराई विजयन या वीडी सतीशन...सीएम रेस में कौन आगे? वोट वाइब के ताजा सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
Kerala election 2026: केरल विधानसभा चुनाव से पहले आए ताजा सर्वे ने सियासी हलचल तेज कर दी है. मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जनता की पसंद बदलती नजर आ रही है. आंकड़ों में कांग्रेस के वीडी सतीशन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है, जबकि मौजूदा सीएम पिनराई विजयन को हल्का झटका लगा है.
ADVERTISEMENT

Kerala election 2026 survey
Kerala CM face survey: केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है. सभी राजनीतिक दल लगातार प्रचार प्रसार में जुट गए हैं. इस बीच अब वोट वाइब (Vote Vibe) का एक ताजा चुनावी सर्वे सामने आया है. इसमें पूछा गया था कि केरलवासी प्रदेश में मुख्यमंत्री के ताैर पर किसे देखना पसंद करेंगे? सर्वे में प्रदेश के कई नेताओं के नाम शामिल किए गए थे. अब इसे लेकर जनता की राय सामने आई है. सर्वे में आए आंकड़े को कांग्रेस के लिए गुड न्यूज के तौर पर देखा जा रहा है.