कौन है VS अच्युतानंद जिनके सम्मान में CPM ने पलट दी पॉलिसी
मोदी सरकार के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं कि केरल के दिग्गज नेता वीएस अच्युतानंदन को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने का फैसला कहीं आगामी केरल चुनावों को ध्यान में रखकर तो नहीं लिया गया. इस कदम के बाद लेफ्ट की पारंपरिक राजनीति और उसके रुख को लेकर भी नई बहस शुरू हो गई है.
ADVERTISEMENT

V. S. Achuthanandan
देश में तीन तरह की राजनीतिक विचारधाराएं हैं. एक विचारधारा कांग्रेस की जो मद्धिम पड़ रही है. एक लेफ्ट की विचारधारा जो केरल में ही सबसे मजबूत स्थिति में है और तीसरी विचारधारा है बीजेपी की जिसका परचम दक्षिण को छोड़कर पूरे देश में लहरा रहा है. 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद विचारधारा की लड़ाइयां जमकर छिड़ीं. फिर भी सरकार ने दूसरी बार ऐसा फैसला लिया जिसमें लेफ्ट की विचारधारा का सम्मान दिखाते हुए पद्म सम्मान देने का एलान हुआ.