सदन में फिर टकराए धनखड़ और खरगे, सभापति बोले-हर बार खून का घूंट पीकर रह जाता हूं लेकिन अब नहीं...
मल्लिकार्जुन खरगे अपनी सीट से खड़े होकर सोनिया गांधी की ओर इशारा कर के बोले कि मुझे बनाने वाली ये हैं. मुझे ना आप बना सकते हैं ना जयराम रमेश बना सकते हैं. मैं जो हूं मुझे जनता ने बनाया है.
ADVERTISEMENT

Jagdeep Dhankar-Mallikarjun Kharge: संसद सत्र के दौरान राज्यसभा सभापि जगदीप धनखड़ और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. जगदीप धनखड़ नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भड़कते हुए दिखे. सभापति ने मंगलवार को राज्यसभा में तीखी नोकझोंक में राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे को फटकार लगाई और उन पर बार-बार आसन का अपमान करने का आरोप लगाया.