'लॉरेंस बिश्नोई को मारो... मिलेगा 1,11,11,111 रुपये का इनाम', क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष का ऐलान

Lawrence Bishnoi News: वीडियो में वो आगे कहता हैं कि जो भी पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसके यह इनाम की राशि दी जाएगी. शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई को देश के लिए खतरा भी बताया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Lawrence Bishnoi News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की आज कल देश भर में खूब चर्चा है. नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान को मिल रही धमकियों के पीछे उसी का हाथ सामने आ रहा है. अब तक तो लॉरेंस बिश्नोई का खूब खौफ था लेकिन अब उसी की हत्या को लेकर सुपारी देने की बात सामने आ रही है. अहमदाबाद जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए इनाम की घोषणा की गई है. राज शेखावत नाम के एक शख्स ने एक वीडियो जारी करते हुए इसकी घोषणा की है. वीडियो में वो ये कहता हुआ दिख रहा है कि, जो भी पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को मारेगा उसको 1,11,11,111 रुपये का इनाम देंगे.