कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में हुई CBI की इंट्री, जानिए इस केस की पूरी डिटेल

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस के बाद जहां देशभर में चिकित्सकों में आक्रोश है तो वहीं इस घटना के बाद एक बार फिर महिला सुरक्षा जैसे मामलों में पुलिसिया चूक को लेकर सवाल उठने लगे हैं. दुष्कर्म और हत्या के इस केस में कई खुलासे हुए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Kolkata Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर के मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान उच्च न्यायालय ने इस केस की CBI जांच के आदेश दे दिए हैं. कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, सभी बयान कल सुबह 10 बजे तक सौंपे जाएंगे.