बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पहला रिएक्शन, सलमान खान पर बड़ा बयान
Baba Siddique Murder Update: मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि बाबा सिद्दीकी पर कुल 6 राउंड गोलियां चलाई गईं. जिसमें से 3 गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगीं. तीसरे आरोपी की पहचान हो गई है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ADVERTISEMENT

Baba Siddique Murder Update: मुंबई में शनिवार को हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है. मुंबई पुलिस ने बताया कि यह हत्या एक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग थी और इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में तीन शूटरों की पहचान की है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अभी भी फरार है. पुलिस अब हत्याकांड के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि बाबा सिद्दीकी पर कुल 6 राउंड गोलियां चलाई गईं. जिसमें से 3 गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगीं.