गुजरात में तो शराब पर बैन है फिर गांधीनगर की ‘गिफ्ट सिटी’ में ऐसा क्या खास है कि यहां मिलेगी?

GIFT सिटी में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान के ऑफिस हैं, जिनमें HSBC, JP Morgan, और Barclays शामिल हैं. वर्तमान में यह शहर भारत में वित्तीय सेवाओं के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

ADVERTISEMENT

Gift City
Gift City
Google CTA

Gift City: गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (GIFT) में लीकर यानी शराब एक्सेस परमिट/अस्थायी परमिट के लिए नई गाईडलाइन जारी हुई है. गिफ्ट सिटी मे काम करने वाले कर्मचारी और ऑफिशियल काम के लिए आने वाले विजिटर जो अधिकृत परमिट धारक हैं, को शराबबंदी कानून से छूट देते हुए अब ‘वाइन एंड डाइन’ की सुविधा उपलब्ध होगी.