BJP की लिस्ट में दिल्ली के चार सांसदों के कटे टिकट, जानिए आखिर इसके पीछे की क्या रहीं प्रमुख वजहें

कुल मिलाकर सत्ता विरोधी लहर, विवाद और राजनीतिक रणनीति में बदलाव ये वो अहम फैक्टर रहे जिसे बीजेपी हाईकमान ने तरजीह देते हुए अपने मौजूदा पांच में से चार सांसदों के टिकट काट दिए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव आने में बस अब कुछ ही वक्त बचा है. इसी बीच बीजेपी ने दो मार्च को उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में कुल 195 कैंडिडेट के नामों की घोषणा की गई है लेकिन इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात रही दिल्ली की सात सीटों की. जी हां, यहां बीजेपी ने अपने मौजूदा चार सांसदों के टिकट काट दिए है जिसके बाद सबके मन में ये सवाल उठने लगे हैं कि, आखिर ऐसा क्यों हुआ? साथ ही बीजेपी ने आखिर क्यों अपने दो बार के सांसदों के टिकट काट दिए. आइए हम आपको बताते हैं इसके पीछे की पांच प्रमुख वजहें.