Lok Sabha Election Date 2024: देश की 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में होंगे चुनाव, चार जून को नतीजे, जानिए पूरा शेड्यूल 

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, सभी 543 सीट पर वोटिंग, नतीजे की डेट जानिए

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Lok Sabha Election 2024 Dates: इलेक्शन कमिशन ने देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इलेक्शन के पूरे शेड्यूल की घोषणा की. देश में सात चरणों में 19 अप्रैल से 1 जून के बीच मतदान किये जायेगे. वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी. चुनाव आयोग ने लोकसभा के चुनाव के साथ चार राज्यों ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभाओं के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की.