बिहार में नीतीश, चिराग और BJP के बीच सीट शेयरिंग तो हो गई पर ओपिनियन पोल क्या कहते हैं?

बिहार में NDA में सीटों के बंटवारा की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि, बिहार में भाजपा 17 सीट, जेडीयू 16 सीट, लोजपा 5 सीट, HAM और RLM एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी.

ADVERTISEMENT

NDA Seat Sharing in Bihar
NDA Seat Sharing in Bihar
google news

Bihar NDA Seat Sharing: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. आजकल रोज किसी न किसी दल के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो रहा है. इसी बीच आज बिहार में बीजेपी के गठबंधन NDA में सीट शेयरिंग को लेकर लंबे समय से जारी जद्दोजहत अब खत्म हो गई है. बीजेपी के बिहार में चुनाव के प्रभारी विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बिहार में NDA में सीटों के बंटवारा की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि, बिहार में भाजपा 17 सीट, जेडीयू 16 सीट, लोजपा 5 सीट, HAM और RLM एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. आइए आपको बताते हैं किस पार्टी के खाते में गई कौन सी सीट और लेटेस्ट ओपिनियन पोल के क्या हैं अनुमान.