गौरव गोगोई, नकुलनाथ, राहुल कस्वा... कांग्रेस की 43 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट में ये सारे नाम

कांग्रेस की इस दूसरी लिस्ट में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात,उत्तराखंड, असम और दमन दीव के 43 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Congress Second List: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट का ऐलान आठ मार्च को किया था. कांग्रेस की इस दूसरी लिस्ट में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात,उत्तराखंड, असम और दमन दीव के 43 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. इस लिस्ट में गौरव गोगोई, नकुल नाथ, वैभव गहलोत और राहुल कस्वा जैसे नाम शामिल है. आइए आपको बताते हैं कांग्रेस की इस लिस्ट में कौन-कौन से प्रमुख चेहरों को मिला है टिकट.