कई सर्वे के बाद कांग्रेस ने इतनी सीटों के लिए बनाया प्लान, वॉर रूम के अंदर की पूरी डिटेल जानिए

कांग्रेस पार्टी देश की 543 लोकसभा सीटों पर अपनी ताकत लगाने के बजाय पार्टी के इलेक्शन मशीनरी के चयनित 170 सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है. कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने बताया कि, 'हमने जीतने योग्य सीटों की सूची बनाने के लिए कई सर्वे किए हैं और जमीनी डेटा इकट्ठा किया है उसी आधार पर सीटों का चयन किया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Congress Party Plan for Election: कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के रथ का मुकाबला करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. पार्टी ने कई वॉर रूम बनाने से लेकर कई टीमें तैयार कर देश भर में अपने बड़े कैडर को तैनात कर चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ने के मूड में है. पिछले दो आम चुनावों में मात खाने के बाद विपक्षी दल में निराशा का माहौल है लेकिन इस बार पार्टी का अभियान नरेंद्र मोदी के अभियान को डीरेल करना और माइक्रोमैनेजमेंट, डोर-टू-डोर मैसेजिंग, जन संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से बीजेपी के प्रचार अभियान को विफल करने में लगा हुआ है. आइए कांग्रेस पार्टी के इस गुरिल्ला युद्ध रणनीति पर करीब से समझते हैं.