छठे फेज में बिहार की 8 सीटों पर 25 मई को होगी वोटिंग, आंकड़ों से समझिए कौन पड़ रहा है भारी?
शिवहर लोकसभा सीट बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन के दबदबे वाली सीट मानी जाती जाता है. जेडीयू ने आंनद मोहन की पत्नी लवली आनंद को चुनाव मैदान में उतारा है.
ADVERTISEMENT

Bihar Loksabha Election 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ सीटों के लिए 25 मई को मतदान होना है. प्रदेश कि 40 लोकसभा सीटों में से 24 सीटों पर पहले ही पांच चरणों में मतदान हो चुका है. छठे चरण के लिए प्रचार गुरुवार यानी 23 मई की शाम को थम जाएगा इसी के तहत सभी दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे है. वैसे चुनाव में जनसभा करने की बात करें, तो आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सर्वाधिक 200 जनसभाएं की हैं. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अबतक चुनावी सभाओं का अर्द्धशतक लगा चुके हैं. बता दें कि, छठे चरण में वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महाराजगंज में चुनाव होना है. सिवान में जहां त्रिकोणीय मुकाबला है वहीं अन्य सीटों पर NDA और INDIA गठबंधन जो बिहार में महागठबंधन है इन दोनों के बीच आमने-सामने का मुकाबला है. आइए आपको बताते हैं इन 8 सीटों का पूरा चुनावी गणित.