क्या यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में BJP के लिए फंस गया है चुनाव?यशवंत देशमुख से समझिए

यशवंत देशमुख ने कहा कि जब विपक्ष ये तय कर ले कि चुनाव को लोकल रखना है और केन्द्रीय चुनाव नहीं बनाना है. यानी अगर विपक्ष स्थानीय कैंडिडेट, स्थानीय मुद्दों पर चुनाव को लड़ता है तो उसके जीत की संभावना काफी ज्यादा होगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Lok Sabha Election: देश में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू हो रहा है. यह चुनाव कुल सात चरणों में सम्पन्न होगा जिसकी शुरुआत कल से हो रही है. पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होने है. लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव के समीकरणों को समझने के लिए न्यूज तक ने अपने खास कार्यक्रम 'मंच' में चुनाव विश्लेषक और सर्वे एजेंसी C-Voter के फाउंडर यशवंत देशमुख से विस्तार से चर्चा की है. इस बातचीत में यशवंत देशमुख ने लोकसभा चुनाव का गणित, सर्वे के लेटेस्ट आंकड़े और विपक्ष की सियासत पर विस्तार से चर्चा की है. आइए आपको बताते हैं इस चर्चा के कुछ अंश.