पश्चिम बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे में बीजेपी को जबर्दस्त नुकसान, 2019 के आंकड़े भी नहीं कर पा रही टच!

लोक पोल के ओपिनियन पोल के आंकड़े सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के लिए बहुत निराशाजनक है वहीं ममता बनर्जी के लिए राहत भरे है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

West Bengal Opinion Poll: देश में 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त माहौल है. बीजेपी, कांग्रेस सहित सभी पार्टियां अपने-अपने चुनावी अभियान में जी जान से जुटी हुई है. बीजेपी और पीएम मोदी ने एक तरफ 400+ सीटों का दावा ठोक रखा है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी बीजेपी को रोकने के लिए INDIA अलायंस बनाकर तैयार है. इस चुनावी मौसम में लोगों के मन में इस बात की जिज्ञासा हो रही है कि, आखिर उनकी सीट और राज्य में चुनावी माहौल किसके पक्ष में है. इसी सवाल के जबाब के लिए सर्वे एजेंसियां चुनाव पूर्व ओपिनियन पोल सर्वे जारी कर रही है.