राहुल गांधी से भिड़े थे असम के CM हिमंत, अब लेटेस्ट सर्वे में BJP को बड़ा नुकसान, नॉर्थ ईस्ट में ये है हाल

असम के लिए लोक पोल के फाइनल ओपिनियन पोल में देश और राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी को नुकसान होने की संभावना दिख रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

North East States Loksabha Election: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त माहौल है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रमुख पार्टियां अपने-अपने चुनावी अभियान में जुटी हुई है. एक तरफ सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी और पीएम मोदी ने 370+ सीटें जीतने का दावा ठोक रखा है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी बीजेपी को रोकने के लिए पूरा दमखम लगा रही है. देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सर्वे एजेंसी लोक पोल ने चुनाव से पहले ओपिनियन पोल सर्वे किया है. सर्वे में देश के उत्तर-पूर्व के राज्यों के लिए आए सर्वे के आंकड़े चौकाने वाले है. वैसे पिछले कुछ सालों में बीजेपी सरकार का फोकस नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में ज्यादा रहा है हालांकि लेटेस्ट में उसका फायदा मिलता दिख नहीं रहा है. आइए आपको बताते हैं क्या है लेटेस्ट सर्वे के अनुमान.