CSDS सर्वे: राम मंदिर और हिंदुत्व से बड़े निकले ये 2 मुद्दे! इनपर पड़ा वोट तो फंसेगी BJP?

CSDS-लोकनीति के प्री पोल सर्वे में ये बात सामने आई है कि, देश में नौकरियों की किल्लत यानी बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और लोगों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति जैसे मुद्दे आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं के लिए अहम मुद्दे है और इन्हीं मुद्दों पर जनता मतदान करेगी. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

CSDS Pre Poll Survey: देश में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS) ने चुनाव में प्रभावी रहने वाले मुद्दों को लेकर एक सर्वे किया है. CSDS-लोकनीति ने यह सर्वे इस थीम से किया है कि, देश में वो कौन से मुद्दे है जो चुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रभावित कर सकते है. CSDS के इस सर्वे में दिलचस्प आंकड़े सामने आए है. सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक देश में महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा सबसे प्रभावी है. इसके साथ ही अयोध्या में बने राम मंदिर के मुद्दे पर वोट देने को लेकर जनता में उतना उत्साह नहीं है. आइए आपको बताते हैं पूरे सर्वे में और क्या-क्या है.