Lok Poll के राजस्थान के फाइनल सर्वे में बीजेपी के क्लीन स्वीप वाले रिकॉर्ड पर खतरा! जानें कितनी सीट

सट्टा बाजार लोकसभा चुनाव में बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए रविन्द्र सिंह भाटी के जीतने की संभावना जता रहा है वहीं नागौर के RLP प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल की सीट फंसी हुई बता रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Loksabha Election: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त माहौल है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रमुख पार्टियां अपने-अपने चुनावी अभियान में जुटी हुई है. एक तरफ बीजेपी और पीएम मोदी ने 400+ सीटों का दावा ठोक रखा है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी बीजेपी को रोकने के लिए पूरा दमखम लगा रही है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी-NDA को 400 सीटें जीतने के लिए उसके पिछले प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए और ज्यादा सीटें जीतने की जरूरत होगी. हालांकि बीजेपी के लिए ये राह आसान नहीं दिख रही है. पिछले चुनाव में जहां पार्टी ने कई राज्यों में लगभग क्लीन स्वीप किया था लेकिन उन राज्यों में इस बार के चुनाव में पार्टी का खेल बिगड़ता दिख रहा है. ऐसा ही एक राज्य है राजस्थान जहां पिछले चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 24 सीटों पर एकतरफा कब्जा जमाया था. वैसे राजस्थान के लिए आए लेटेस्ट ओपिनियन पोल में तो कम से कम इस बार ऐसा होता नहीं दिख रहा है.