Election Results: एग्जिट पोल के गलत साबित होने पर Axis My India के प्रदीप गुप्ता लाइव टीवी पर हो गए भावुक 

Lok Sabha Election Results: इंडिया टूडे पर बातचीत करते हुए एक्सिस माई इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप गुप्ता लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आते ही लाइव टीवी पर भावुक हो गए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Lok Sabha Election Results: आज लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती हो रही है. शाम 5 बजे तक के रुझान में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए नजर आ रही है. रुझानों में NDA गठबंधन 293 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन 232 सीटों पर आगे है. इंडिया टूडे पर बातचीत करते हुए एक्सिस माई इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप गुप्ता लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आते ही लाइव टीवी पर भावुक हो गए. आइए हम आपको बताते है क्या है पूरा मामला.