Loksabha Election Results: आधे वोटों की गिनती के बाद राहुल, अखिलेश..बंपर मार्जिन से आगे
Lok Sabha Election Results: उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चीत सीट में से एक रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बढ़त बनाए हुए है. राहुल गांधी एक लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे है.
ADVERTISEMENT

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव का रुझान आना शुरू हो गया है. शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन आगे चल रही है. एनडीए गठबंधन 272 का जादुई आंकड़ा पार करती हुई नजर आ रही है. शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन 297 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं विपक्षी गठबंधन 227 सीटों पर आगे चल रही है. अभी तक के रुझानों में बीजेपी 239 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 104 सीटों पर आगे चल रही है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी 36 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर आगे चल रही है. आइए हम आपको बताते है यूपी की हॉट सीट पर किसकी बढ़त बनी हुई है.