फिर एक बार मोदी सरकार और 400 पार या INDIA करेगा पलटवार? 543 सीटों के सर्वे में दिखा ये हाल

देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर एबीपी न्यूज के लिए C-Voter ने फाइनल ओपिनियन पोल जारी किया है. देश की सभी सीटों पर बीजेपी के गठबंधन NDA को 373 सीटें और कांग्रेस के नेतृत्व में बने विपक्षी INDIA अलायंस 155 सीटें

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Opinion Poll: देश में लोकसभा चुनाव का जबरदस्त माहौल है. सात चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होने है. भारतीय जनता पार्टी अपने NDA गठबंधन तो वहीं कांग्रेस इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) के तहत अपनी-अपनी कवायदों में जुटी हुई है. पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक सभी रोज देशभर में चुनावी सभाएं कर रहे हैं. विपक्ष चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे चला रहा है वहीं सत्तारूढ़ पार्टी 'मोदी की गारंटी' और अपनी सरकार की योजनाओं को लेकर चुनावी मैदान में है.