लाइव

Lok Sabha Election News Live: खड़गे, राहुल, तेजस्वी और अखिलेश का ऐलान, 4 जून को 295+ सीटों के साथ बन रही INDIA की सरकार

अभिषेक

ADVERTISEMENT

newstak
social share
google news

Lok Sabha Election Phase 6 Live: देश में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए 1 जून यानी आज वोटिंग जारी है. सातवें चरण की वोटिंग के बाद मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. इस फेज में 8 राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान होना है. इन सीटों पर कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, अभिनेत्री कंगना रनौत और कई जाने-माने चेहरों के लिए भी आखिरी चरण में वोट डाले जा रहे है.

सातवें चरण की वोटिंग से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहे न्यूज तक के इस इलेक्शन स्पेशल लाइव ब्लॉग से. 

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 06:10 PM • 01 Jun 2024

    जीत रहा है INDIA: कांग्रेस

     

  • 06:09 PM • 01 Jun 2024

    कांग्रेस ने ट्वीट करकें बता दिया अपना आंकड़ा

     

  • ADVERTISEMENT

  • 06:01 PM • 01 Jun 2024

    INDIA गठबंधन ने दे दिया राज्यवार जीतने वाली सीटों का डेटा

    INDIA गठबंधन की बैठक में आंकड़ा 295 कैसे पहुंच गया?

    उत्तर प्रदेश- 40
    राजस्थान- 7
    महाराष्ट्र- 24
    बिहार- 22
    तमिलनाडु- 40
    केरल- 20
    बंगाल में टीएमसी समेत- 24
    पंजाब- 13
    चंडीगढ़- 1
    दिल्ली- 4
    छत्तीसगढ़- 5
    झारखंड- 10
    मध्य प्रदेश- 7
    हरियाणा- 7
    कर्नाटक- 15-16

  • 05:41 PM • 01 Jun 2024

    NDIA गठबंधन कम से कम 295 सीटें जीतेगा: खड़गे

     

  • 05:40 PM • 01 Jun 2024

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'हम एक हैं और एक रहेंगे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'हम एक हैं और एक रहेंगे. हमें विभाजित करने की कोशिश मत करो.'

     

  • 05:40 PM • 01 Jun 2024

    4 जून को मंगलवार है और मंगल होने जा रहा है: अखिलेश यादव

     

  • ADVERTISEMENT

  • 05:39 PM • 01 Jun 2024

    तेजस्वी यादव का ऐलान, 'इंडिया जीत रही है. जनता जनता का Exit Poll- 295+'

     

  • 04:42 PM • 01 Jun 2024

    बठिंडा में 3 बजे तक 1814 बूथ में 48.95% वोटिंग

    #WATCH , पंजाब के बठिंडा जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी जसप्रीत सिंह ने कहा, '3 बजे तक 1814 बूथ में 48.95% वोटिंग हुई है, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे हैं. बहुत कम बूथ ऐसे हैं जहां पर कोई घटना होती, सुबह 6 बजे से मॉक पोलिंग शुरू हो गई थी, मॉक पोलिंग के दौरान अगर कोई गड़बड़ी होती है तो उसे रिप्लेस किया जाता है. हीट वेव को लेकर कई तैयारियां थी, मतदाताओं की सुविधा के इंतजाम किए गए थे.'

  • 04:21 PM • 01 Jun 2024

    जनता में जन आक्रोश है और 2024 में मोदी जी की विदाई तय है: स्वामी प्रसाद मौर्य

    पीएम नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी दौरे पर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, 'उन्हें पता चल गया कि बीजेपी की विदाई हो रही है इसलिए पहले से ही साधना में जाकर बैठ गए. पीएम मोदी ने जिस तरह से युवाओं को बेरोजगार कर दिया, सरकारी नौकरियां खत्म कर दी, महंगाई कर दी. इसलिए जनता में जन आक्रोश है और 2024 में उनकी विदाई तय है. 

  • 04:20 PM • 01 Jun 2024

    दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक जारी 

     

     

  • 03:49 PM • 01 Jun 2024

    दोपहर 3.00 बजे तक 49.68 फीसदी मतदान

     

    बिहार- 42.95%

    चंडीगढ़- 52.61%

    हिमाचल प्रदेश- 58.41%

    झारखंड- 60.14%

    ओडिशा- 49.77%

    पंजाब- 46.38%

    उत्तर प्रदेश- 46.83%

    पश्चिम बंगाल- 58.46%

  • 03:47 PM • 01 Jun 2024

    शुरू होने वाली है INDIA गठबंधन की बैठक

    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव INDIA गठबंधन की बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे. 

     

  • 03:31 PM • 01 Jun 2024

    INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है: अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. जो समुद्र की ओर चेहरा करके बैठे हैं उसकी सच्चाई ये है कि उन्होंने जनता की ओर पीठ कर ली है. इस बार जनता भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है.'

     

  • 03:30 PM • 01 Jun 2024

    INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने राहुल गांधी पहुंचे

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी INDIA गठबंधन की बैठक के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे. 

     

  • 02:40 PM • 01 Jun 2024

    लॉकेट चटर्जी ने किया मतदान

    हुगली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने आखिरी चरण के लिए उत्तर 24 परगना के दमदम में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. 

     

  • 02:25 PM • 01 Jun 2024

    लोगों का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास है: भूपेन्द्र सिंह चौधरी

    उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा, 'हमारा संविधान सब नागरिकों को यह अधिकार देता है कि वो अधिक से अधिक मतदान करें. हमारी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में जो काम किए हैं, उसका रिपोर्ट कार्ड लेकर हम जनता के बीच में हैं. लोगों का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास है. मैं सबसे अपील करता हूं कि अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें.'

  • 02:11 PM • 01 Jun 2024

    हम लोगों ने जो सोचा था उसके अनुकूल खबर है: कराकट उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाह

    आरएलएम प्रमुख उपेन्द्र कुशवाह ने कहा, 'पूरे क्षेत्र से अच्छी खबर आ रही है. हम लोगों ने जो सोचा था उसके अनुकूल खबर है. बिहार में जहां भी मतदान चल रहा है वहां से भी अच्छी रिपोर्ट है. लोगों की हर तरफ से विकास की अपेक्षा है. NDA के पक्ष में बिहार की 40 में से 40 सीट जाएगी ये तय हो चुका है. हम सभी से आग्रह करते हैं कि मतदान जरूर करें.

  • 02:10 PM • 01 Jun 2024

    इस बार INDIA गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा: शत्रुघ्न सिन्हा

    TMC सांसद और आसनसोल से उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'इस बार मुद्दा vs मोदी है. इस बार INDIA गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा. 400 दूर की बात है अबकी बार भाजपा 150-200 भी नहीं कर पाएगी. NDA खामोश...'

  • 02:06 PM • 01 Jun 2024

    दोपहर 1 बजे तक 40.09 फीसदी हुआ मतदान

    बिहार: 35.65%

    हिमाचल प्रदेश: 48.63%

    झारखंड: 46.80%

    ओडिशा: 37.64%

    पंजाब: 37.80%

    उत्तर प्रदेश: 39.31%

    पश्चिम बंगाल: 45.07%

    चंडीगढ़: 40.14%

  • 01:27 PM • 01 Jun 2024

    हिमाचल में लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की गई: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

    हिमाचल प्रदेश CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, 'कांग्रेस के जो 6 विधायक बिके वो भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता भी ये पचा नहीं पाए. लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की गई ये एक मुद्दा है. 15 महीने में हमने जनता की जो सेवा की है, उसको हम जनता की अदालत में लेकर जा रहे हैं.'

follow on google news
follow on whatsapp

ADVERTISEMENT