लोकसभा चुनाव: CSDS के संजय कुमार से समझिए BJP कहां मजबूत, कितनी सीटों पर मिल सकती है जीत

बीजेपी के लिए 370 सीटों के आंकड़े को पाना या उसे छू पाना मेरी समझ से बहुत मुश्किल लग रहा हैं: संजय कुमार

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Lok Sabha Election 2024: लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां जोरों-शोर से चल रही है. पार्टियां अपने गठबंधन में घटक दलों के साथ सीट बंटवारें और उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में लगी हुई है. वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी ने तो इस चुनाव में 370 सीटें लाने का दावा भी ठोक दिया है. हालांकि विपक्ष ने भी बीजेपी को कड़ी चुनौती देने के लिए अपनी कमर कस कर तैयारी की हुई है, जिसका अंदाजा हम बीते दिन पटना के गांधी मैदान में हुई महागठबंधन की रैली में उमड़ी भारी भीड़ से लगा सकते हैं. आइए चुनावी सियासत के जानकार संजय कुमार से समझते हैं कि, बीजेपी के 370 सीटें जीतने के दावे में कितना दम है.