लोकसभा में कांग्रेस-सपा के बीच बढ़ी तल्खी, अखिलेश यादव ने कह दी बड़ी बात
नीट पेपर लीक मामले में सड़क पर एकजुट दिखने वाली कांग्रेस और सपा के बीच लोकसभा में तल्खी सामने आई. बोलने का मौका न मिलने और पीएम आवास प्रदर्शन पर सपा को भरोसे में न लेने से नाराज अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर सरकार से 'समझौते' का तंज कसा. दोनों दलों में रणनीति को लेकर मतभेद गहरा गए हैं.
ADVERTISEMENT

sp congress
नीट पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन और मांगों को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता चाहे सड़क पर एक साथ दिख रहे हों, लेकिन सदन के भीतर एक राय नहीं दिख रही है.
