महाराष्ट्र की 48 सीटों पर क्या होगा? शिवसेना-NCP की फूट ने कैसे जटिल बना दिया पूरा गणित, समझिए

शिंदे और अजित पवार दोनों को अपने तख्तापलट के लिए कोर वोटर्स की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है. इसी तरह कुछ समर्थक  कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने और अपनी कट्टर हिंदुत्व विचारधारा से समझौता करने के लिए उद्धव ठाकरे से नाराज हो सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है. महाराष्ट्र में 5 चरणों में चुनाव होगा. NDA और इंडिया ब्लॉक ने महाराष्ट्र की 48 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है. महाराष्ट्र उन टॉप पांच राज्यों में से एक है जो लोकसभा में सबसे अधिक संख्या में सांसद भेजते हैं.