BJP ने पवन सिंह को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, तेजस्वी बोले- 'दिखावटी कार्रवाई कर रहे...'

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की ये साजिश है उपेंद्र कुशवाहा को हराने की. बीजेपी पवन सिंह को पार्टी से बाहर निकालकर हो सकता है दिखावटी कार्रवाई कर रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Pawan Singh: भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. उनपर पार्टी ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाते हुए पार्टी से बाहर किया है. बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आदेश पर पार्टी ने ये फैसला लिया है. बीजेपी ने पवन सिंह को लेटर लिखकर निष्कासित किया है. पत्र में बीजपी ने लिखा कि लोकसभा चुनाव में आप एनडीए के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. आपका यह फैसला पार्टी विरोधी है जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है.