पप्पू यादव और PK की हुई मुलाकात, क्या बिहार की सियासत पर पड़ेगा इसका असर?

पप्पू यादव और प्रशांत किशोर के बीच हुई मुलाकात को लेकर बिहार की राजनीति में सनसनी मच गई है. प्रशांत किशोर और पप्पू यादव ने इस बात पर कोई कमेंट नहीं किया कि दोनों मिले क्यों?  पप्पू यादव की सीट पूर्णिया पर चुनाव हो चुका. प्रशांत किशोर खुद चुनाव लड़े नहीं. इसलिए अटकलें ये लगी है कि 2025 में बिहार में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पप्पू और PK की मीटिंग हुई होगी. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bihar Politics: पप्पू यादव और प्रशांत किशोर के बीच कॉमन हैं तेजस्वी यादव. प्रशांत किशोर तेजस्वी यादव को पसंद नहीं करते. पप्पू यादव को तेजस्वी यादव पसंद नहीं करते. बिहार की राजनीति में सनसनी मच गई जब प्रशांत किशोर की पप्पू यादव से मुलाकात हुई. पटना में हुई मुलाकात की फोटो भी वायरल की गई. पप्पू यादव ने जन अधिकार पार्टी फैन क्लब के सोशल मीडिया हैंडल से मुलाकात की फोटो जारी की.