मनोज तिवारी की बेटी ने ज्वाइन किया बीजेपी, जानें रीति तिवारी के बारे में

रीति तिवारी महज 22 साल की उम्र में ही कई मुकाम हासिल कर चुकी हैं. वह एक सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं. उन्हें डांसिंग का भी शौक है. इसके अलावा रीति एक एनजीओ में भी काम करती हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Loksabha Election 2024: देश में चुनाव का माहैल चल रहा है. कई नेता इस चुनावी मौसम में राजनीतिक डुबकी लगा रहे है. इसी क्रम में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने भी राजनीति में कदम रख दिया है. रीती तिवारी ने शनिवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी ज्वाइन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए रीती तिवारी ने कहा कि मैं समाज सेवा करना चाहती हूं, इसलिए राजनीति में आई हूं. वे सक्रिय राजनीति में 10 से 15 साल बाद आने का सोची थी लेकिन भगवान के योजना को कोई नहीं जानता. उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जरूर मुझमें कुछ देखा होगा और मैं यह सुनिश्चित करने की कोशिश करूंगी कि मैं किसी को भी निराश न करूं.