ओवैसी के खिलाफ लड़ रहीं के. माधवी ने इशारों में मस्जिद पर चलाया तीर? वीडियो वायरल होने के बाद फंसी

माधवी लता के काल्पनिक तीर चलाने का इशारा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. शिकायतकर्ता ने उनके खिलाफ हैदराबाद के बेगम बाजार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. मुस्लिम संप्रदाय के भावनाएं आहत करने के चलते उनके ऊपर केस दर्ज कर लिया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

FIR on Madhavi Latha: हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के. माधवी लता के खिलाफ स्थानीय निवासी शेख इमरान ने FIR दर्ज कराई है. आरोप है कि उन्होंने राम नवमी के दिन मस्जिद की ओर बाण चलाने का इशारा किया था. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. शिकायतकर्ता इस मामले को चुनाव आयोग तक ले गए हैं.