संत को समर्थन देकर BJP के दिग्गज प्रह्लाद जोशी का विजय रथ रोक देंगे डीके शिवकुमार? ये है प्लान

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी धारवाड़ से चुनाव जीतने की हैट्रिक लगा चुके हैं. इस बार चौथी जीत की कोशिश है. प्रह्लाद जोशी का रास्ता रोकने के लिए चुनावी मैदान में आ गए हैं कर्नाटक के बड़े लिंगायत संत दिंगलेश्वर. गडग जिले में लिंगायतों के शिरहट्टी फक्किरेश्वर मठ के प्रमुख संत दिंगलेश्वर स्वामी ने निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हर प्लानिंग पर डीके शिव कुमार भारी पड़ रहे हैं . डीके ने अपनी प्लानिंग से बीजेपी की नींद उड़ा रखी है. डीके की प्लानिंग से ही सालभर पहले बीजेपी ने दक्षिण में अपना किला गंवाया था. अब लोकसभा चुनाव में भी डीके ने कुछ ऐसा जाल बुना है कि बीजेपी तंग है. डीके के जाल में फंस गए हैं मोदी सरकार के सबसे प्रभावशाली मंत्री प्रह्लाद जोशी.