मैसूर में BJP ने राजपरिवार के वंशज को उतारा तो सिद्धारमैया ने खेला वोक्कालिगा कार्ड! कौन भारी?

2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था. बीजेपी के सांसद प्रताप सिम्हा ने 2014 और 2019 के चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों को हराया था. इस बार बीजेपी ने मौजूदा सांसद प्रताप सिम्हा का टिकट काटकर यदुवीर वाडियार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Mysore Loksabha Seat: कर्नाटक का लोकसभा चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है. मैसूर लोकसभा सीट से बीजेपी ने मैसूर के पूर्व राजपरिवार के वंशज 32 वर्षीय यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार को यहां से अपना प्रत्याशी घोषित किया है वहीं, कांग्रेस ने पार्टी के स्टेट स्पोक्सपर्सन एम लक्ष्मणा वोक्कालिगा को टिकट दिया है. कांग्रेस पार्टी इस चुनाव को आम आदमी बनाम राजा बता रही है. ये सीट राज्य के सीएम सिद्धारमैया के लिए काफी जरूरी बताई जा रही है. क्योंकि सिद्धारमैया वरुणा विधानसभा सीट से विधायक हैं.