बिहार की 40 सीट का ये सर्वे तेजस्वी, कांग्रेस का ग्राफ तो बढ़ा रहा पर क्या ये जीत के लिए काफी? देखिए आंकड़े
बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर लोकपोल ने एक सर्वे किया है. इस सर्वे में कांग्रेस-इंडिया गठबंधन को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. लोकपोल का सैंपल साइज 1,350 प्रति संसदीय क्षेत्र है. इस ओपिनियन पोल को देखकर भाजपा में टेंशन बढ़ सकती है.
ADVERTISEMENT

Opinion Poll: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं. भाजपा और कांग्रेस प्रदेश की 40 लोकसभा सीटों पर पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं. भाजपा जहां प्रदेश की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतने का दावा कर रही है. वहीं एक ताजा ओपिनियन पोल में उन्हें बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है. इस सर्वे के मुताबिक, बीजेपी+ को बिहार में इस बार कई सीटों पर नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं क्या कहते हैं आंकड़े.