बीजेपी में सबसे ज्यादा OBC, ST और SC, मेरे मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा ओबीसी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में नैरेटिव सेट कर दिया गया है भाजपा एक अपर कास्ट की पार्टी है. लेकिन असलीयत ये है कि भारतीय जनता पार्टी में सबसे ज्यादा ओबीसी, एससी और एसटी हैं. उन्होंने बोला कि मेरी मीनिस्ट्री में सबसे ज्यादा ओबीसी हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

PM Modi Interview: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान 26 अप्रैल को होने हैं. दूसरे चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियानेट न्यूज को एक खास इंटरव्यू दिया है. उन्होंने अपने इस इंटरव्यू में लोकतंत्र, कांग्रेस, 2024 लोकसभा चुनाव, और तमाम मुद्दों को लेकर बात की. प्रधानमंत्री बोले कि लोकतंत्र की आवश्यक्ता है कि सभी राजनीतिक दलों के मन में भाव में रहना चाहिए कि कभी ना कभी सत्ता में आ करके अपने विचारों के आधार पर देश की सेवा करनी चाहिए.