राजस्थान के इस सर्वे में BJP कर रही क्लीन स्वीप पर घटता वोट शेयर बढ़ा देगा टेंशन! आंकड़े देखिए
सर्वे में बीजेपी को प्रदेश की 25 की 25 सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है. सर्वे के बात करें तो बीजेपी को 55 प्रतिशत लोगों का वोट मिलेगा. इसके अलावा कांग्रेस पर 39 प्रतिशत लोगों ने भरोसा जताया है और अन्य को 6 प्रतिशत वोट मिल सकता है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Opinion Poll: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी और INDIA ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है. बीजेपी ने आगामी चुनाव में जीत के लिए 370+ का दावा ठोक रखा है. एनडीए सरकार को रिपीट करने से रोकने के लिए विपक्षी गठबंधन INDIA पूरा प्रयास कर रहा है. लोकसभा चुनाव को लेकर आए दिन अलग-अलग सर्वे सामने आ रहे हैं. इसी बीच एबीपी सी वोटर (ABP C Voter Survey) का सर्वे सामने आया है. इस सर्वे में बीजेपी के लिए राहत भरी खबर है. इससे पहले लोक नीति के पोल ने जरूर सत्तारुढ़ पार्टी के चिंता बढ़ा दी थी. आइए जानते हैं क्या कहते हैं एबीपी सी वोटर के सर्वे.