यूपी में छाई '2 लड़कों' की जोड़ी, सपा-कांग्रेस की जुगलबंदी के आगे बीजेपी ने घुटने टेके!
SP-Congress in Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस-सपा के बीच कमाल की जुगलबंदी देखने को मिली. अखिलेश- राहुल ने मिलकर यूपी में बीजेपी का रथ रोक दिया.
ADVERTISEMENT

SP-Congress in Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश ने दिया है. चुनावी नतीजे सामने आ गए हैं. अपने दावे से बीजेपी कौसो दूर नजर आई. चुनाव में बीजेपी दावा कर रही थी कि इस बार वे यूपी में 80 की 80 सीटें जीतने जा रहे हैं. जबकि महज 31 सीटें ही अपने नाम कर सकी. इस बार के चुनाव में सपा और कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर कर दिया है. सपा ने 37 और कांग्रेस 6 सीटें जीती है. वहीं बसपा का यूपी में सूपड़ा साफ हो गया है.