लोकसभा चुनाव 2029: बदल जाएगा सीटों का गणित, 816 होंगी कुल सीटें और 409 होगा बहुमत का जादुई आंकड़ा!
लोकसभा चुनाव 2029 से पहले बदल सकता है सीटों का गणित! जानें महिला आरक्षण लागू होने के बाद कैसे लोकसभा सीटें 543 से बढ़कर 816 हो जाएंगी. समझिए पूरा गणित
ADVERTISEMENT

लोकसभा में बदल जाएगी सीटों की गणित?
साल 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले देश की राजनीति और संसद का ढांचा पूरी तरह बदलने वाला है. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि सरकार इसी सत्र में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' में संशोधन का प्रस्ताव ला सकती है. इस संशोधन के बाद 2029 के चुनावों से पहले ही महिला आरक्षण लागू किया जा सकता है, जिसका सीधा असर लोकसभा सीटों की संख्या पर पड़ेगा.